Thursday , 22 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Car overturns while trying to save cyclist in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Car overturns while trying to save cyclist in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी. कार में पिता के साथ थी उसकी पांच साल की बेटी.

आगरा के थाना मलपुरा में सोमवार सुबह एक कार खाई में जाकर पलट गई. कार में एक युवक और उसकी पांच साल की बेटी थी मौके पर आए लोगों ने कार के अंदर फंसे दोनों को बाहर निकाला. हालांकि इसमें किसी के कोई चोट नहीं आई है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

जानिए क्या है मामला
घटना दक्षिणी बाईपास नहर के पास सिरौली गांव की है. नवीन नाम का व्यक्ति अपनी पांच साल की बेटी किट्टू के साथ कार से गांव गहर्रा से एसआर सिटी जखोदा जा रहे थे. सिरौली गांव के पास एक बुजुर्ग साइकिल सवार अचानक कार के सामने आ गए. ऐसे में उन्हें बचाने के चक्कर में नवीन ने कार में अचानक ​ब्रेक लगाए जिससे कार अनियंत्रित होकर नहर की खाई में पलट गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कार से दोनों को बाहर निकाला. कार सवार पिता बेटी दोनों सुरक्षित हैं. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police installing convex mirrors at critical crash sites in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिटिकल क्रैश लोकेशन पर पुलिस लगा रही कन्वेक्स मिरर. 44...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Drug dealers protest against FSDA orders, threaten agitation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दवा व्यापारियों की हुंकार, ‘उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो लखनऊ...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Dheeraj’s face lit up with joy after receiving a hearing aid…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का 15 साल का धीरज भी अब सुन सकेगा. जन्म से...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra-Lucknow Intercity will be diverted to Aishbagh station till February 22….#agranews

आगरालीक्स…आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी कल से लखनऊ जंक्शन की जगह...

error: Content is protected !!