Monday , 12 October 2026
Home आगरा Basant festival celebrated in the Halwai Ki bageechi, Agra and also played Holi with flowers…#agranews
आगरा

Basant festival celebrated in the Halwai Ki bageechi, Agra and also played Holi with flowers…#agranews

473

आगरालीक्स…आगरा में वसंत उत्सव में मां सरस्वती के पूजन व हवन संग गूंजे जयकारे. हलवाई की बगीची में मनाया बसंत उत्सव. फूलों की होली भी खेली

बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को आज वसंत पंचमी के अवसर पर विधि विधान से पूजन व हवन कर ध्यान किया किया गया। पीत वस्त्रों में श्रंगारित महिलाएं और मन में भक्ति व श्रद्धा के भाव। अग्रवाल महासभा की महिला मण्डल द्वारा आज हलवाई की बगीची में वंसतोत्सव का आयोजन किया गया। हवन का शुभारम्भ समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग व संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशील अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष डॉ. मंजू बंसल ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पर्यावरण स्वच्छता के लिए वर्ष में हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाने की आग्रह भी किया। महासभा के अध्यक्ष कामता प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि ऋतु परिवर्तन और खुशहाली के पर्व सभी के लिए शुभ खड़ी लेकर आता है। आज ही के दिन के होली के पर्व का भी शुभारम्भ हो जाता है। महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने सभी को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मां सरस्वती, राधा-कृष्ण संग महाराजा अग्रसेन के खूब जयकारे लगे।

एसबीएम इंटर कालेज की छात्राओं ने गणेश वंदना, सरसव्ती वंदना, महाराजा अग्रसेन वंदना व फूलों की होली की प्रस्तुति कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजित अनीता अग्रवाल व संचालन होमलता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, रामरतन मित्तल, अनिल कुमार अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, महेन्द्र बंसल, विनय अग्रवाल निशा बंसल, बीना अग्रवाल, बीना जैन, संगीता अग्रवाल, शशि गोयल, संजीव अग्रवाल, शरदचंद, मनीष अग्रवाल, फूलचंद बंसल, अंजली अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 12th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Agrasen Jayanti procession taken out in Agra; cheers for Maharaja Agrasen echoed in Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निकली अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा. कमला नगर में गूंजे महाराजा...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The emotional presentation of Bharat Milap captivated the hearts…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ भरत मिलाप. भरत के अश्रुओं से पिघला...

आगरा

Agra News: Demand for concrete steps to address the dismal state of the Yamuna in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना की बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने...

error: Content is protected !!