आगरालीक्स…आगरा का एक ऐसा रोड, जिसके दोनों ओर दिनभर कारें खड़ी रहती हैं. स्कूल बस गुजरे या फिर अन्य वाहन…ये नहीं हटतीं फिर भले ही लग जाए कितना भी लंबा जाम
आगरा में सड़कों पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं और इनके कारण अक्सर जाम लग जाता है. यातायात विभाग की ओर से एमजी रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों पर कभी—कभी अभियान चलाया जाता है और अवैध रूप से सड़क पर पार्क हुई गाड़ियों को उठाकर ले जाता है, लेकिन कई ऐसे मार्ग भी हैं जहां दिनभर सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रहती हैं.इनमें से ही एक रोड है दिल्ली गेट से बेनी माधव सरकार मार्ग का. यहां आप दिन में चले जाएं या फिर शाम को सड़क के दोनों ओर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी रहती हैं. कई हॉस्पिटल, कैमिस्ट्स के साथ यहां फूड स्टॉल्स भी हैं, जिन पर जाने वाले लोग सड़क पर ही अपने वाहन को खड़ा कर देते हैं. दोनों ओर कारें खड़े होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है.

स्कूल की छुट्टी होने पर लगता है जाम
सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है जब इस मार्ग पर मौजूद स्कूल में छुट्टी होती है. बच्चों को लाने वाले पैरेंट्स भी अपनी कारों या बाइकों पर यहां खड़ी कर देते हैं और स्कूल की छुट्टी होने के बाद भीषण जाम लग जाता है. अन्य स्कूल बसों के यहां से गुजरने पर और ज्यादा जाम की स्थिति विकट हो जाती है. इनका सबसे बड़ा कारण है यहां खड़ी होने वाली गाड़ियां. दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिनसे रास्ता सकरा हो जाता है और दोनों ओर से गुरजने वाले वाहन यहां आकर फंस जाते हैं और लोगों को जाम में फंसना पड़ जाता है.