आगरालीक्स…आगरा की अपनी पीली मेट्रो जानें अंदर से कैसी होगी. उन फीचर्स और फैसलिटीज को जानें जो इसके अंदर मिलेंगी…एक बार में इतने यात्री कर सकेंगे सफर
आगरा में मेट्रो के ट्रायल शुरू हो गए हैं. मेन लाइन पर मेट्रो दौड़ चुकी है लेकिन इसके बावजूद लोगों की कई सारी जिज्ञासाएं भी हैं जैसे—आगरा मेट्रो अंदर से कैसी होगी और वो क्या—क्या सुविधाएं होंगी जो कि आगराइट्स को मेट्रो सफर के दौरान मिलेंगी.
आगरा मेट्रो में होंगी ये दस विशेषताएं
आगरा की मेट्रो ट्रेनों में एक बार में 974 यात्री सफर कर सकेंगे। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटा तक होगी।
आगरा मेट्रो ट्रेनें आधुनिक फायर और क्रैश सेफ्टी युक्त डिजाइन की गई हैं।
प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में 24 सीसीटीवी कैमरे होंगे, इससे घटना का बचाव करने में सहायता मिलेगी। इनकी फुटेज ट्रेन आपरेटर और डिपो में बने सिक्योरिटी रूम में पहुंचेगी।
प्रत्येक ट्रेन में 56 यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट और 36 एलसीडी पैनल्स भी होंगे। मेट्रो ट्रेनों में टाक बैक बटन की सुविधा भी दी गई है, जिससे इमरजेंसी कंडीशन में यात्री ट्रेन आपरेटर से बात कर सकें।
आटोमेटिक ट्रेन (Automatic Metro Train) आपरेशन के तहत ये ट्रेनें संचारित आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली से चलेंगी।
वायु प्रदूषण कम करने को ट्रेनों में मार्डन प्रापल्सन सिस्टम होगा। सभी ट्रेनों को रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है, ताकि ब्रेक लगाए जाने से उत्सर्जित 45 फीसद ऊर्जा को फिर से इस्तेमाल किया जा सके।
ट्रेनों में कार्बन-डाई-आक्साइड सेंसर आधारित एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो ट्रेन में मौजूद यात्रियों की संख्या के हिसाब से चलेगा और ऊर्जा की बचत करेगा।
मेट्रो का बुनियादी ढांचा बेहतर और सुंदर दिखाई दे इसके लिए मेट्रो ट्रेनें तीसरी रेल से ऊर्जा प्राप्त करेंगी, ताकि इसमें खंभों और तारों के सेटअप की आवश्यकता न पड़े।
दो कॉरिडोर में चलेगी मेट्रो
14 किलोमीटर लंबा होगा पहला कॉरिडोर. यह ताजमहल से सिकंदरा तक होगा. वहीं दूसरा कॉरिडोर 16 किलोमीटर लंबा होगा जो कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा.
आगरा कॉलेज पर बनेगा इंटर एक्सचेंज
दोनों कॉरिडोर का आगरा कॉलेज पर इंटर एक्सचेंज बनेगा. यहां से पैसेंजर्स मेट्रो को चेंज कर सकते हैं.
32 ट्रेनों का होगा संचालन
आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर 32 ट्रेनें चलेंगी. हर पांच से दस मिनट के अंतराल में लोगों के लिए मेट्रो उपलब्ध होगी. आगराइट्स को मेट्रो से एक किलोमीटर का सफर तय करने में दो से तीन मिनट लगेंगे.
एडवांस सिक्योरिटी फीचर होंगे
आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के अनुसार आगरा मेट्रो ट्रेन में एडवांस सिक्योरिटी फीचर होंगे. हर कोच में सीसीटीवी होगा, यही नहीं कोच में दरवाजा पर डबल लॉक होगा. महिलाओं के लिए सीट रिजर्व होंगी, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो.