आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दूध कारोबारी की चौकी में पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी पर प्राथिमिकी।
आगरा में दो जनवरी को सैंया के गांव वीरई के रहने वाले नरेंद्र कुशवाह अपने भाई धीरज के साथ टेंपो से दूध देने के लिए जीवनीमंडी के गरीब
नगर में गए थे। धीरेंद्र दूध देने चले गए और नरेंद्र टेंपों में बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान तत्कालीन चौकी प्रभारी जीवनी मंडी रविंद्र कुमार कुछ युवकों को पकड़ कर लाए उन्होंने नरेंद्र से कहा कि युवकों को लेकर जीवनी मंडी चौकी पर ले चले। नरेंद्र ने जब यह कहा कि वह टेंपो चलाना नहीं जानता है, आरोप है कि नरेंद्र को वे चौकी में ले गए और पिटाई लगाई। शांतिभंग में चालान कर दिया, जमानत मिलने के बाद नरेंद्र ने रिश्तेदार भाजपा नेता राकेश कुशवाह के माध्यम से डीसीपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए थे और थाना छत्ता के प्रभारी को भी हटा दिया था।
डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद दर्ज हुआ कम
पिछले दिनों आगरा में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी इस पूरे मामले की शिकायत की गई। नरेंद्र के पिता की तहरीर पर तत्कालीन चौकी प्रभारी जीवनी मंडी रविंद्र कुमार, पुलिस कर्मी राजबिहारी, संजय और सनीपाल को नामजद किया गया, इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।