आगरालीक्स….आगरा में 30 जून तक पूरा होना था सीवर लाइन बिछाने का काम, लेकिन अंतिम तिथि के तीन महीने बाद भी काम अधूरा. काम करने वाली कंपनियों पर मुकदमा…
आगरा के वेस्टर्न जोन में निर्धारित समय में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा न होने पर ठेका लेने वाली कंपनियों के खिलाफ थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया है. अमानत में खयानत का यह मुकदमा जल निगम के अधिशासी अभियंता स्वतंत्र सिंह ने दर्ज कराया है.
जल निगम ने वेस्टर्न जोन में सीवर लाइन बिछाने के लिए दिल्ली की कंपनियों मनीषा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटडे, एसएसजी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और कोनार्च एसोसिएट ज्वाइंट वैंचर पुष्पांजलि एन्क्लेव पीतमपुरा दिल्ली के साथ अनुबंद किया था. एक जुलाई 2019 को सीवर लाइन बिछाने काम इन कंपनियों द्वारा शुरू किया गया था और निविदा की शर्तों के अनुसार यह काम 30 जून 2023 तक पूरा होना था लेकिन नौ अगस्त 2023 तक कंपनियों ने 95 प्रतिशत काम ही पूरा किया है और इसके अलावा पांच किलोमीटर सड़क का पुर्नस्थापन का काम भी किया जाना बाकी है.