आगरालीक्स…हाइवे पर खुलेगा कामयानी कट. लेकिन करने होंगे ये काम नहीं तो यह कट होगा एक्सीडेंट प्रोन प्वाइंट
आगरा के हाइवे स्थित गुरुद्वारे से सिकंदरा तक कोई कट नहीं है. पहले बीच में कामायनी कट था जिसके कारण कई कॉलोनी के लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होती थी लेकिन एनएचएआई द्वारा इस कट को बंद कर दिया गया जिससे इन कॉलोनीवासियों को परेशानी होने लगी. हाल ये है कि सैकड़ों लोगों को रोजाना गलत दिशा में जाना पड़ता है. कई बड़े हॉस्प्टिल होने के कारण अस्पतालों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी गलत दिशा में वाहन से जाना पडता है. लेकिन बीते रोज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जाम आदि की समस्या को ध्यान में रखते हुए कामायनी कट को खोलने के निर्देश दिए हैं.
राहत मिलेगी लेकिन सावधानी भी जरूरी
आगरा के हाइवे पर कामायनी का कट खोलने के लिए निर्देश दिए गए हैं. यह कट खुलेगा तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी लेकिन यह कट प्वाइंट पहले भी एक्सीडेंट प्रोन प्वाइंट रहा है और खुलने के बाद भी यही स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में लोगों का कहना है कि कट खोलना तो सही है लेकिन यहां ट्रैफिक सिग्नल्स और यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगातार होनी चाहिए. तभी यह सही मायने में सुरक्षित रहेगा. बता दें कि पहले जब यह कट खुला था यहां कई हादसे भी हो चुके हैं.