Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Case filed against Shahar Mufti & others in Agra’s Shahi Jama Masjid case…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Case filed against Shahar Mufti & others in Agra’s Shahi Jama Masjid case…#agranews

209

आगरालीक्स….आगरा की शाही जामा मस्जिद प्रकरण में शहर मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज. बेटे सहित पांच नामजद और 50—60 अज्ञात भी शामिल…

आगरा की शाही जामा मस्जिद में रविवार को हुए प्रकरण में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शहर मुफ्ती के अलावा उनके बेटे सहित पांच को नामजद और 60 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. रविवार को जामा मस्जिद परिसर में गैर कानूनी तरीके से लोगों को एकत्रित कर सभा करने, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप में मंटोला थाने में यह मुकदमा कमेटी के पदाधिकारी अरशद की ओर से दर्ज कराया गया है.

ये है पूरा मामला
मामला रविवार का है. शाही जामा मजिस्द में रविवार दोपहर को शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब और कमेटी के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया था. इस मामले में शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर मुफ्ती पर नई परंपरा शुरू कर रहे हैं. पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर मुफ्ती हर रविवार को तकरीर करने की परंपरा शुरू कर रहे थे. इसका विरोध किया गया था. कमेटी की ओर से बताया कि इससे पहले 1986 में भी तकरीर को लेकर विवाद हो गया था. मस्जिद में गोली चलने से तीन लोग घायल भी हुए थे. इसके बाद तकरीर बंद कर दी गई थी लेतकिन पिछले रविवार से शहर मुफ्ती ने तकरीर करने की नई परंपरा को दोबारा से शुरू कर दिया जिसका विरोध किया गया. रविवार को वह दोबारा लोगों को लेकर पहुंचे थे.

वहीं शहर मुफ्ती के समर्थकों का कहना था कि वह परिसर में स्थित अपने कार्यालय में बेठकर समाज के लोगों के धर्म से संबंधित मामले सुलझाते हैं. मुफ्ती से अपने मामलों में बातचीत करने के लिए दर्जनों लोग परिसर में थे. कमेटी के पदाधिकारियों ने मुफ्ती से अभद्रता और गाली—गलौज करने का आरोप लगाया था. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई थी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि शाही जामा मस्जिद में नई परंपरा शुरू करने के आरोप में शहर मुफ्ती और कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!