आगरालीक्स…आगरा में चोरों ने लूट लिया शराब का ठेका. दीवार काटकर ठेके के अंदर घुस गए चोर…
आगरा में चोरों ने एक शराब के ठेके को लूट लिया है. चोर ने ठेके की पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसे और कैश काउंटर में रखे 63 हजार रुपये से अधिक कैश चोरी कर ले गए. ठेके के सेल्समैन रहाुल ने बताया कि वह रात 10 बजे ठेके को बंद करके गया था. लेकिन सुबह जब खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार कटी हुई थी और कैश गायब था.सीसीटीवी से पता चला कि रात करीब ढाई बजे चोर ठेके के अंदर घुसे. राहुल ने किरावली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.