हाथरसलीक्स…छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामले में पीसी बांग्ला कॉलेज के प्राचार्य को किया अरेस्ट. मिल गई जमानत
छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामले में प्रोफेसर रजनीश के बाद अब पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई.एसपी चिरंजीवनाथ सिनहा ने बताया कि इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं. इन बयानों में यह सामने आया था कि छात्राओं द्वारा अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से भी की गई थी लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और उन्हें धमकाते हुए वापस भेज दिया. इससे स्पष्ट होता है कि छात्राओं के यौन शोषण की जानकारी होने के बाद भी प्राचार्य ने इस अपरात को बढ़ावा दिया और कोई एक्शन नहीं लिया.
छात्राओं से अश्लीलता करता था प्रोफेसर
हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं का यौन शोषण किया. उसने छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए और खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड किए. कुछ फोटो भी सामने आए जिसमें प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है. पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के बारे में जानकारी करनी चाही लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस का कोई सहयोग नहीं किया गया.