आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद हो सकते हैं जारी. स्टूडेंट्स कर रहे रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे. एक सूचना के अनुसार 20 मई के बाद रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे.
भाषा विषय को अनिवार्य बनाएगा बोर्ड
सीबीएसई ने कहा कि आगे चलकर भाषाओं पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन समग्री रिपोर्ट कार्ड के बजाय समग्र प्रगति कार्ड का उपयोग करके किया जाएगा जैसा कि पहले किया गया था.