आगरालीक्स…आगरा में शादी के 11वें दिन नई नवेली दुल्हन को लेकर पहली बार ससुराल जा रहा था दूल्हा. रास्ते में दुल्हन ने कर दिया यह कांड, दूल्हा हैरान
आगरा में शादी के 11वें दिन पहली बार अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर बाइक से ससुराल जा रहे दूल्हे के साथ अजीब घटनाक्रम हुआ है. थाना शमसाबाद क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन को लेकर जा रहे दूल्हे को रास्ते में दो युवकों ने रोका. जैसे ही उसने बाइक रोकी, दुल्हन उतरकर युवकों की बाइक पर बैठकर फरार हो गई. यह सब देखकर दुल्हा हक्का बक्का रह गया. जब उसने रोकने को प्रयास किया तो युवको ंने उसके साथ मारपीट भी कर दी.
मामला शमसाबाद के एक गांव का है. यहां रहने वाली युवती की शादी 22 अप्रैल को फतेहाबाद के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. एक मई की शाम को दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पर बैठाकर पहलजी बार ससुराल जा रहा था. गांव कोलारा मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने इनकी बाइक को रोकने का इशारा किया. जैसे ही दूल्हे ने बाइक को रोकने के लिए धीमी की तभी दुल्हन बाइक से उतर गई और दूसरी बाइक पर आए युवकों की बाइक पर बैठकर चली गई. पीड़ित ने थाना शमसाबाद में तहरीर दी है. पुलिस जांच कर रही है.