Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Celebrated 149th Foundation Day of Idgah Railway Station, know its history…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Celebrated 149th Foundation Day of Idgah Railway Station, know its history…#agranews

170

आगरालीक्स…आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन आज 149 साल का हो गया है…1874 में यहां शुरू हुई थी ये महत्वपूर्ण लाइन. जानें​ आगे 974 करोड़ रुपये से स्टेशन पर होगा ये काम…

स्टेशन महोत्सव योजना के अंतर्गत आगरा मंडल के ईदगाह रेलवे स्टेशन का स्थापना दिवस मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्टेशन महोत्सव योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में स्टेशनो का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है. इसी क्रम में आगरा मंडल में प्रमुख स्टेशनों के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम किये जायेंगे, जिसमे ईदगाह रेलवे स्टेशन का 149वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम आज मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय प्रो. एस पी सिंह बघेल जी एवं मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल रहे. स्टेशन महोत्सव द्वारा ईदगाह रेलवे स्टेशन की स्थापना के 149 वर्षों के समृद्ध इतिहास को याद किया गया.

इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड एवं सांस्कृतिक टीम द्वारा स्टेशन के इतिहास पर विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम किये गये. आगरा मंडल के रेलवे अधिकारी जेडआरयूसीसी सदस्य एवं डीआरयूसीसी सदस्य, सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों की मौजूदगी में स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ. ईदगाह रेलवे स्टेशन आगरा के रेलवे इतिहास का महत्वपूर्ण भाग है. यहां राजपुताना स्टेट रेलवे की मीटर गेज बांदीकुई-आगरा लाइन 1874 में शुरू गई थी. ईदगाह रेलवे स्टेशन की स्थापना सन 1874 में हुई थी. वर्ष 1990-1991 में यमुना ब्रिज–आगरा के मध्य विधुतिकृत किया गया. वर्ष 1998-1999 में टूंडला -यमुना ब्रिज के मध्य विधुतिकृत किया. वर्ष 2005 में ईदगाह – जयपुर लाइन को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन किया गया. ईदगाह-बांदीकुई मीटर गेज लाइन राजस्थान की प्रथम मीटर गेज लाइन थी.

ईदगाह से बांदीकुई के बीच डबल रेल लाइन होगी. यह लगभग 987 करोड़ की लगत से बनेगा. डबल रेल लाइन बिछाने के बाद ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का ठहराव होगा. जिसका फायदा शहर के लोगों को मिलेगा. अभी तक ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कुछ पैसेंजर ट्रेनों का ही ठहराव होता था, आगरा फोर्ट से ईदगाह होकर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें भी बिना रूके ही गुजर जाती थी, लेकिन अब इस स्टेशन पर ज्यादा ट्रेनों का ठहराव होगा. आधुनिकता व विकास के इस दौर में विरासत को सजोए रखते हुए ईदगाह स्टेशन का पुनर्विकास करने के लिए ईदगाह रेलवे स्टेशन को “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत चुना गया है. आगरा मंडल में “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत 14 स्टेशनों का उच्चीकरण तथा विकास किया जाना है ईदगाह रेलवे स्टेशन जिसके पुनर्विकास की लागत 12.8 करोड़ रूपये आयेगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

error: Content is protected !!