आगरालीक्स…आगरा में गूंजी शहीद भगत सिंह की जय—जयकार. शहीदे आजम के जन्मोत्सव पर निकाला देशभक्ति से परिपूर्ण मार्च…
शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मोत्सव समारोह नूरी दरवाजे पर पंजाबी विरासत द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचीन पेठा राजेश अग्रवाल की दुकान पर सभी लोग एकत्रित हुए और वहां से शहीद भगत सिंह मूर्तिस्थल तक मार्च निकाला गया। पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर और मीडिया समन्वयक सुनंदा अरोड़ा ने बताया कि इसमें सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष पार्क के 30 बच्चों के बैंड ने देश भक्ति की स्वर लहरियां बिखेरते मार्च किया।
होली लाइट स्कूल के बच्चों ने रवि नारंग जी के निर्देशन में देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिससे वहां उपस्थित समूह में जोश भर गया और इंकलाब जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे नारे बीच बीच में सुनाई देते रहे। उपस्थित वक्ताओं ने शहीदों को याद किया एवं भगत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महामंत्री बंटी ग्रोवर ने कहा कि हम आगरा निवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है कि उनका अतीत हमारे साथ भी जुड़ा हुआ है और वह 1929 में 3 महीने तक नूरी दरवाजे स्थित मकान में रहे और वहां से उन्होंने आजादी को पाने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाईं।
कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, कार्यकम के संयोजक विनोद साहनी, मंत्री रवि नारंग, मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा, सोशल मीडिया इंचार्ज मोनिका सचदेवा, डॉ कृष्ण गोपाल कपूर, यशपाल गोगिया, राणा रंजीत सिंह, राज सेठ कपूर, राज कुमार घई, कैलाश खन्ना एवं शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सुनील सिंघल, राकेश, राजकुमार, तुषार नितेश, नवल राकेश लड्डू भाई आदि उपस्थित रहे ।