आगरालीक्स…आगरा में आईएमए का चुनाव रोचक. 50 प्रतिशत भी डॉक्टर वोट डालने नहीं पहुंचे….
आईएमए, आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए केवल प्रेसिडेंट इलेक्ट के पद पर चुनाव हुआ है। इस पर पर दो प्रत्याशी हैं डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए रोचक मुकाबला है। आईएमए के 1772 डॉक्टर सदस्य हैं सुबह नौ बजे से आईएमए भवन तोता का ताल पर मतदान शुरू हुआ, दोपहर 2 बजे तक 300 डॉक्टर मतदान करने के लिए पहुंचे। शाम छह बजे तक 842 डॉक्टरों ने मतदान किया। ये 47.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान पूरा होने के बाद अब कुछ देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। रात में परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, प्रेसिडेंट इलेक्ट जो चुने जाएंगे वे 2026 अक्टूबर में चार्ज लेंगे। नई कार्यकारिणी में पिछले वर्ष प्रेसिडेंट इलेक्ट चुने गए डॉ. पंकज नगाइच और सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा सहित अन्य सदस्य कार्यभार ग्रहण करेंगे।
पिछले वर्ष 1100 डॉक्टरों ने किया था मतदान
आईएमए आगरा के 2024 के चुनाव महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर हुए थे. 1605 सदस्यों में से 1100 डॉक्टरों ने मतदान किया था. इस तरह पिछले साल 68 प्र्तिशत मतदान हुआ था. मगर पिछली बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट सहित अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ था. जिसके चलते भी मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा था.
प्रेसिडेंट इलेक्ट के चुनावी वायदे
डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉक्टरों की सुरक्षा, सम्मान, आईएमए का नया भवन और ब्लड बैंक
डॉ. योगेश गोयल, आईएमए का कांफ्रेस हॉल, कमरे, महिला विंग और ओपीडी
नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष — डॉ. पंकज नगाइच
अध्यक्ष निर्वाचित —
सचिव — डॉ. रजनीश मिश्रा
उपाध्यक्ष, दो पद — डॉ. सीमा सिंह और डॉ.जितेंद्र चौधरी
कोषाध्यक्ष — डॉ. मुकेश भारद्वाज
संयुक्त सचिव, दो पद — डॉ. अश्वनी यादव और डॉ. करन आर रावत
सांस्कृतिक सचिव — डॉ. अमिता कुशवाहा
वैज्ञानिक सचिव — डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल
एडिटर — डॉ. अर्पिता सक्सेना
खेल सचिव — डॉ. अशांक गुप्ता
आईएमए एएमएस
चेयरमैन — डॉ. अनुपम गुप्ता स्त्री रेाग विशेषज्ञ
वाइस चेयरमैन — संजीव ए मेराठिया
सचिव — डॉ. संतोष कुमार
फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर — डॉ. डीवी शर्मा