आगरालीक्स…. आगरा में एमजी रोड सहित प्रमुख सड़कों पर वाहनों के निर्धारित गति से तेज चालाने पर होंगे चालान, एमजी रोड पर 40 की स्पीड से ज्यादा पर नहीं चला सकेंगे कार और बाइक। जानें
आगरा में एमजी रोड सहित प्रमुख सड़कों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित है लेकिन रात के समय लोग खाली सड़कों और दिन में भी सड़क खाली होने पर वाहनों को दौड़ाते हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है। इसे देखते हुए एमजी रोड सहित प्रमुख सड़कों पर निर्धारित 40 की स्पीड से ज्यादा पर वाहन दौड़ाने पर चलान किए जाएंगे।
स्मार्ट तरीके से पकड़ेंगे कैमरे
नगर निगम स्मार्ट सिटी द्वारा 43 चैराहों पर अपग्रेड कैमरे लगाए गए हैं, इन कैमरों पर वाहनों का एक से दूसरे चैराहे के बीच पहुंचने का समय आ जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि कार और बाइक की स्पीड इस दौरान औसत कितनी रही, 40 से अधिक स्पीड होने पर आनलाइन चालन जारी हो जाएगा। एसीपी यातायात सैयदअरबी अहमद का कहना है कि एमजी रोड सहित शहर की प्रमुख सड़कों पर 40 की स्पीड निर्धारित है, इससे तेज गति पर वाहन दौड़ाने पर चालान किए जाएंगे।