Monday , 21 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Challans will be issued for school vehicles parked on the road in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Challans will be issued for school vehicles parked on the road in Agra…#agranews

621

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर खड़े होने वाले स्कूली वाहनों के होंगे चालान. छुट्टी के समय लगता है शहर में भयंकर जाम. सख्त आदेश…18 साल से अधिक बच्चें भी गाड़ियां लाते हैं तो करना होगा ये काम

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा है कि नगर निगम जाम का कारण बनने वाले स्कूल वाहनों का चालान करेगा। स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने वाले वैन चालक अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर शहर में खासकर एमजी रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। एमजी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों को विद्यालय प्रशासन अपने स्कूल के अंदर खड़ा करायें न कि सड़क या फुटपाथ पर। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहन चालक स्कूल छूटने के समय से पहले ही आकर अपने वाहनों को सड़क या फुटपाथों पर लाकर खड़ा कर देते हैं। स्कूली बच्चे में अपने दो पहिया वाहनों को स्कूल के बाहर ही खड़ा कर देते हैं। इससे ये समस्या और भी गहराती जा रही है। 18 साल से अधिक के बच्चों को बिना ड्राइविंग टेस्ट के लाइसेंस न जारी किये जाएं। समय- समय पर संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैफिक नियमों की जानकारी बच्चों को दी जाए। इससे स्कूली बच्चों के साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। स्कूल प्रबंधन पेरेंट्स मीटिंग की तरह ही अभिभावकों की बैठक में बुलाकर इस संबंध में चर्चा करें।

बैठक के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए स्कूलों की छुट्टी के समय में अंतर करने का भी सुझाव देते हुए इस बात पर भी समहमति बनी कि सभी स्कूलों के द्वारा संचालित किये जाने वाले वाहनों की सूची सर्वे कराकर तैयार कर ली जाए। स्कूल की छुट्टी के समय स्कूलों के आसपास जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही विद्यालयों के किसी अध्यापक की भी ड्यूटी लगा दी जाए जिससे वाहन लेकर आने वाले बच्चे पुलिस को देखकर असहज महसूस कर अपने वाहनों को इधर उधर न दौड़ाएं। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के अलावा प्रशासन,जिला विद्यालय निरीक्षक, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय,पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

टॉप न्यूज़

Janak Puri Agra 2026: Grand events will be held from October 1 to 10…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Youth climbs metro bridge in Agra over water crisis…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक. कूदने की देने लगा धमकी....

error: Content is protected !!