आगरालीक्स…आगरा में सुहाने मौसम का मजा लीजिए. लगातार पांच दिन बादल छाने, बारिश होने के आसार. कंट्रोल में रहेगी गर्मी. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में सुहाने मौसम का मजा लेने का समय है. मौसम विभाग ने लगातार पांच दिन बादल छाने और बारिश होने के आसार जताए हैं. इससे गर्मी कंट्रोल में रहेगी और हवाएं चलने से तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से 1 मई तक आगरा में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.

आज सुबह से ही मौसम में गर्मी महसूस हुई. दिन के समय तेज धूप निकली जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. आज बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.