आगरालीक्स…आगरा में गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर. हवाएं चलने और बारिश होने के भी बन रहे चांस…तापमान में आएगी कमी.
आगरा में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की संभावनाएं बन रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने के चांस बन रहे हैं. इसके कारण तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में तापमान कम होने के चांस हैं. दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं रात के तापमान में भी थोड़ी कमी हो सकती है.

बुधवार को आगरा में सुबह के समय बादल छाये रहे लेकिन गर्मी का प्रभाव कम नहीं था. लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए. दोपहर में धूप भी अच्छी खासी निकली जिसके कारण तापमान में और वृद्धि हुई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.