आगरालीक्स…आगरा में हैलोवीन नाइट, हाॅरर थीम, जंगल बुक और एनिमेटिड या काॅमिक्स कैरेक्टर्स, हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना ? आगरा में बदल गया पार्टीज का मिजाज, अब कुछ नया हो अंदाज
आगरा में अब पार्टीज का मिजाज बदल चुका है, लोगों का अंदाज कुछ नया है। किटी हो बर्थडे, रिसेप्शन या कोई और सेलिब्रेशन यहां थीम पार्टीज आयोजित हो रही हैं। पार्टीज का अंदाज अगर पुराना हो तो लोगों को मजा नहीं आता। मूड़ बदलने और पार्टी का पूरा मजा लेने के लिए अब टेªंड बदल गया है। थीम पार्टीज आयोजित हो रही हैं। फतेहाबाद रोड, संजय प्लेस, प्रतापपुरा, कमलानगर, शाहगंज, आवास-विकास समेत शहर के तमाम होटल और रेस्टोरेंट हैं, यहां रूफटाॅप कैफे भी हैं। इनमें थीम पार्टीज आयोजित हो रही हैं। बर्थडे, रिसेप्शन और दूसरी तरह के सेलिब्रेशन हैलोवीन नाइट, हाॅरर थीम, जंगल बुक, एनिमेटिड और काॅमिक्स कैरेक्टर की थीम पर हो रहे हैं। बीते दिन प्रतापपुरा स्थित एक क्लब में होटल ट्रांसिलवेनिया थीम पर बर्थडे पार्टी हुई। इसमें सभी बच्चे इस फिल्म के एनिमेटिड कैरेक्टर बनकर पहुंचे थे। इसी तरह के पार्टीज होटल, रेस्तरां और रूफटाॅप में आए दिन हो रही हैं। बच्चे ही नहीं उनके साथ आए पैरेंट्स भी इन पार्टीज का मजा ले रहे हैं।
आप भी बना सकते हैं पार्टी को मजेदार, पहले करें प्लान
आप भी अगर कोई पार्टी आॅर्गनाइज करना चाहते हैं तो इसे अलग और अनौखी बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको पहले प्लान करना है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है ताकि लोगों को पूरा मजा आए और वे तनावमुक्त हो जाएं।

कोई न कोई थीम सोचें
इस तरह के पार्टी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थीम होती है। इसे लेकर जल्दी फैसला न करें। यह ध्यान रखना जरूरी है कि पार्टी में बडे़ इनवाइटेड हैं या बच्चों के लिए है। यह थीम किसी फिल्म, सीरियल, काॅमिक्स, कार्टून से जुड़ी हो सकती हैं।

खाना टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी हो
पार्टी को खास बनाने के लिए आप पेस्ट्रीज, चाॅकलेट, जूस, पास्ता, समोसों, कचैड़ी, सैंडविच के साथ फ्रेश जूस, फ्रूट्स, सलाद, आदि भी सर्व कर सकते हैं।

रिटर्न गिफ्ट देता है खुशी
लोगों को रिटर्न गिफ्ट में काफी दिलचस्पी होती है। ऐसे में आप यह अरेंजमेंट भी कर सकते हैं। लोगों की रूचि और उम्र के अनुसार गिफ्ट खरीद सकते हैं।

फोटोग्राफी का रखें ध्यान
वैसे तो आजकल सेल्फी का दौर है। लेकिन कैमरे का अलग महत्व है। घर में कोई पार्टी हो तो फोटोग्राफी तो बनती है। इसके लिए आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफर को बुलाने की जरूरत है। फोटोज को पेन ड्राइव में रखें और कुछ फोटोज के लिए लोगों को मौका दें कि वे पार्टी प्लेस पर ही प्रिंट करा सकें।