आगरालीक्स…आगरा की हेमलता अग्निहोत्री की पार्थिव देह मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए की दान. गिरीश गोयल की आंखें देंगी दो लोगों को रोशनी
एस एन मेडिकल कालेज के छात्रों की पढ़ाई के लिये बुधवार आज कमलानगर निवासिनी हेमलता अग्निहोत्री (82) धर्मपत्नी दिनेश कुमार अग्निहोत्री के निधन हो जाने के बाद उनकी इच्छानुसार उनका पार्थिव शरीर एस एन मेडिकल कालेज के एनाटोमी विभाग को सौंपा गया। उन्होंने 2006 में देहदान का संकल्प कर एस एन में देहदान का रजिस्ट्रेशन कराया था। बुधवार को सुबह लगभग 2:30 पर उनकी मृत्यु हो गई थी।
उनके पुत्र दीपक व आलोक ने देहदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल से संपर्क किया।सायंकाल उनका पार्थिव शरीर शवयात्रा के रूप में एस एन लाया गया।एस एन एनाटोमी विभागाध्यक्ष डाक्टर कमल भारद्वाज को शव सौंप दिया गया।इस मौके पर विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल,बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल, महामंत्री राजीव अग्रवाल , उपाध्यक्ष विशनू चौधरी, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, उपमंत्री प्रशान्त गुप्ता, प्रकल्प प्रभारी विशनू जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल उपस्थित रहे।
वहीं जीजी पुरम ,शान्तिनगर, कमलानगर निवासी गिरीश गोयल (71) सुपुत्र नेमीचंद के नेत्रदान किए जाने से दो नेत्रहीनों के जीवन में उजाला होगा। उनका निधन हो जाने पर उनके परिवार के सुनील गोयल ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के रिषी मित्तल को नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने की सूचना दी। सूचना पर एसएन की आई बैंक प्रभारी डा शेफाली मजूमदार के निर्देशन में प्रकिया पूरी हुई। टीम में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा, डाक्टर सिद्धार्थ, डाक्टर पूनम आदि शामिल रहे। कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, नेत्रदान सेवा प्रभारी विष्णु जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि गिरीश गोयल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिन्दगियों में उजाला होगा।