आगरालीक्स…आगरा में झमाझम बारिश के आसार, दिनभर छाये रहे बादल. दिल्ली—एनसीआर में कल से हो रही बारिश. जानें आगरा का पूरा मौसम अपडेट
आगरा में काले घने बादल छाए हुए हैं. सुबह से ही मौसम का मिजाज ऐसा बना हुआ है. बादलों के बीच लुका—छुपी जारी है. दिल्ली—एनसीआर में शनिवार से बारिश हो रही है जिसके कारण आगरा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश की संभावनाएं बनी हुई है. मौसम में ठंडक बढ़ गई है. मौसम खुशनुमा हो गया है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. अब आगरा में 4 मई तक बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार बने हुए हैं. आगरा सहित पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस है और ये भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.