आगरालीक्स…आगरा में एक—एक साल की दो बच्चियां मिली कोरोना संक्रमित. आईएसबीटी से यात्री सहित 6 कोरोना मरीज मिले.
आगरा में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा थोड़ी सी कमी आई है. रविवार को आगरा में 6 कोरोना संक्रमित मिले. इनमें एक—एक साल की दो बच्ची और आईएसबीटी से एक 18 वर्षीय युवक यात्री भी शामिल है. इसके अलावा शास्त्रीपुरम, चौमा, शाहगंज से भी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

बता दें कि आगरा के इस साल 23 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मिला जिसके बाद से लगातार कोरोना पॉजिटिव आगरा मं मिल रहे हैं. बीते दिनों आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 से पार पहुंच गई थी. हालांकि राहत की बात ये है कि अधिकतर संक्रमितों में कोरोना के लक्षण काफी कम मिले हैं जिससे उन्हें घर पर ही समुचित इलाज दिया जा रहा है.