आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कार के ब्रेक लगाने के बाद युवक कूंदा, कार जलकर स्वाह।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा में खंदौली के पास मंगलवार को अचानक से कार में आग लग गई, कार की स्पीड अधिक थी। युवक ने ब्रेक लगाए, इससे कार घिसटते हुए बीच रोड पर आग गई। कार के रुकते ही युवक कूद गया और देखते ही देखते कार लपटों से घिर गई।
जलकर स्वाह हुई कार
कुछ ही देर में कार से लपटें तेज होती गई, देखते ही देखते कार जलकर स्वाह हो गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।