आगरालीक्स…आगरा का ‘छत’ कैफे फिर से आगराइट्स को अपने स्वाद और अपने अंदाज से दीवाना बनाने को तैयार. शेफ आशीष सिंह चंदेल का मैनेजमेंट आपको करेगा आकर्षित
हम सभी जब भी रेस्टोरेंट जाते हैं, तो हमारे लिए दो चीजें मायनें रखती हैं, एक वहां का स्वादिष्ट खाना और दूसरा वहां का खूबसूरत इंटीरियर. ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो हर व्यक्ति को वहां कुछ अच्छा समय बिताने के लिए अट्रैक्ट करती हैं. कुछ ऐसा ही है आगरा का रूफटॉप ‘छत कैफे’. छत कैफे एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो अपने बाहरी नजारे यानी शहर का खूबसूरत व्यू दिखाने के लिए जाना जाता है. यहां बैठकर खाने का मजा कुछ और ही होता है. आगरा का सबसे पुराना और खूबसूरत ‘छत’ कैफे एक बार फिर से आगराइट्स को अपने नये अंदाज के साथ अपने वही स्वाद को लेकर फिर से तैयार हो गया है. इसे अब शेफ आशीष सिंह चंदेल मैनेज कर रहे हैं. कैफे छत आगरा का एकमात्र ऐसा कैफे है जहां आप हर डिश के लिए कैलोरी काउंट पा सकते हैं.

ताजमहल से कुछ ही दूरी पर फतेहाबाद रोड पर बसा ‘छत’ कैफे आगरा का सबसे अच्छा रूफटॉप कैफे में से एक है, जहां की छत से आप शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं. यहां का माहौल काफी कंर्फटेबल है और खाने के तो क्या ही कहने. यहां के मेन्यू से आप कॉन्टिनेंटल, ओरिएंटल, इटैलियन, मुगलई और इंडियन फूड में से कुछ भी आर्डर कर सकते हैं. अगर अगर आप इस वीकेंड ताजनगरी में दोस्तों, फैमिली या पार्टनर के साथ लंच या डिनर के लिए किसी कैफे में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ‘छत’ कैफे आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है.


- 13 July 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: 'Chhat' Cafe of agra is back to serve agraites with bang...#agranews
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Chhat Cafe Agra
- Chhat cafe rooftop restaurant agra
- Chhat of Agra
- Rooftop restaurant in Agra