आगरालीक्स ….आगरा में दुस्साहसिक घटना, दीवानी में पेशी पर आए गैंगस्टर को छुड़ा ले गए उसके साथी, सिपाही घायल। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जिले में नाकाबंदी की गई है, गैंगस्टर की तलाश में टीमें लगी हैं।
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार निवासी विनय श्रोत्रिय पर गैंगस्टर दर्ज है, आगरा की बरहन पुलिस ने विनय श्रोत्रिय को पकड़ा था, 15 दिसंबर 2018 से गैंगस्टर विनय श्रोत्रिया जिला जेल में बंद है। विनय श्रोत्रिय को बुधवार की जिला जेल से आगरा दीवानी में डकैती कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
सिपाही को धक्का देकर गैंगस्टर को छुड़ा ले गए साथी
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर विनय श्रोत्रियो को दीवानी में पेशी के लिए ले जाते पहले से मौजूद उसके दो तीन साथियों ने पुलिस कर्मी को धक्का मार दिया। उसको मारने की कोशिश की और गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को अपने साथ लेकर चले गए।
सिपाही हुआ घायल
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को दीवानी से उसके साथी लेकर भाग गए, सिपाही अनुज प्रताप सिंह को चोट आई है उनका इलाज चल रहा है। आईजी नचिकेत झा के साथ ही पुलिस फोर्स दीवानी में पहुंच गया है, पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।