आगरालीक्स…आगरा में 4 साल बाद मिला चिकनगुनिया का केस. 13 साल के बच्चे में हुई चिकनगुनिया की पुष्टि. डेंगू, मलेरिया और वायरल का प्रकोप जारी
आगरा में वायरल, मलेरिया और डेंगू के केस मिल रहे हैं. मौसम बदलने के साथ ही ये बीमारियां बढ़ी हैं. लेकिन अब आगरा में चिकनगुनिया का केस मिला है. 13 साल के बच्चे में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है. जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 13 साल के बच्चे में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. इसके परिजनों ने निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराई थी जहां नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज की बायरोलॉज्ी लैब में जांच के लिए भेजा गया था. उन्होंने बताया कि इससे पहले चार साल पहले आगरा में चिकनगुनिया का केस मिला था.
वायरल, मलेरिया का प्रकोप
आगरा में इस समय वायरल और मलेरिया का प्रकोप है. इसके अलावा डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं. शहर के निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में इस समय मरीजों की भीड़ लगी हुई है.