आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली जी20 सहित पीएम मोदी और सीएम योगी की झांकी. शहीद स्मारक पर किया स्वतंत्रता सेनानियों को नमन. देखें फोटोज
आगरा के ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में आज गणतंत्र दिवस पर भव्य रैली का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन स्कूल से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए शहीद स्मारक पर समापन हुआ. रैली का मुख्य आकर्षण था भारत माता की झांकी, सरस्वती जी की झांकी, सभी स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां और जी20 की झांकी. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी की भी झांकी निकाली गई. रैली में रास्ते भर देशभक्ति गीत चलते रहे.

इस अवसर पर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए चेयरमैन महेशचन्द्र शर्मा, सचिव अनिकेत शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा, अनुराधा शर्मा, अनीता कपूर, पूनम माहेश्वरी, संगीता चौधरी, शीला बहल एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे.

