आगरालीक्स…आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल में समर कैम्प की मस्ती में झूमे बच्चे. स्पोर्ट के साथ संगीत, आर्ट, कैलीग्राफी और पाक कला की ली ट्रेनिंग
आगरा कैंट स्थित सेंट क्लेयर्स सी. से. स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप मंगलवार के दिन समाप्त हो गया। समर कैंप में बच्चों ने डांसिंग ,कुकिंग, कराटे, संगीत,आर्ट & क्राफ्ट, बिना आग के पाक कला (खाना बनाना), शतरंज , केरम, फुटबॉल, टेबल टेनिस, पब्लिक स्पीकिंग,बास्केटबॉल, जुम्बा एवं कैलीग्राफी की ट्रेनिंग ली। रोजाना कैंप की शुरुआत योग और ध्यान से प्रेरित होने के पश्चात् ही अलग अलग क्लासेज में सभी विद्यार्थी भाग लेते रहे। कैंप के समापन दिवस पर विद्यालय के मैनेजर फादर ग्रेगोरी थराईल, प्रधानाध्यापक फादर सन्नी कोट्टूर, उप प्रधानाध्यापिका सिस्टर जिन्सी एवं सिस्टर एनी सभी अध्यापक, ट्रेनर्स आदि उपस्थित रहे।इस आयोजन के समापन के अवसर पर कैंप में सीखी गयी प्रतिभाओं का बच्चों ने बखूबी प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक फादर सन्नी कोट्टूर ने कहा कि आज के सामाजिक परिदृश्य मैं बच्चों को अपने सर्वागीण विकास पर ध्यान देना चाहिए , तभी हम एक उज्जवल देश कि नीव रख कर अपने समाज और देश को उन्नति के पथ पर ले जा सकते हैं। इस तरह के प्रयास संत क्लयेर्स सी. से. स्कूल में होते रहे हैं और भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते रहेंगे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, और विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों , शिक्षकों , ट्रेनर्स को धन्यवाद प्रेषित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।