आगरालीक्स…. आगरा में 1939 में हवाई पट्टी बनी थी, अब सिविल एन्क्लेव 334000 वर्ग मीटर में सिविल एन्क्लेव। आगरा से सीधे नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेंगी, जानें प्रोग्रेस।

आगरा में धनौली पर सिविल एन्क्लेव बनना है, सुप्रीम कोर्ट ने भी ताजमहल के 10 किलोमीटर की दूरी पर हवाई उड़ान को अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सिविल एन्क्लेव की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। खेरिया एयरपोर्ट आगरा के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
398 करोड़ से बनना था सिविल एन्क्लेव
धनौली में 33400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सिविल एन्क्लेव बनना था, इसके लिए 398 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जमीन अधिग्रहण के बाद बाउंड्रीबॉल भी करा दी गई लेकिन ताजमहल के चलते सुप्रीम कोर्ट से अनुमति न मिलने से मामला अटका हुआ था।
टाटा प्रोजेक्टस को मिला है टेंडर
सिविल एन्क्लेव तैयार करने का टेंडर टाटा प्रोजेक्टस को मिला है। टाटा प्रोजेक्टस ने सिविल एन्क्लेव के गेट सहित अन्य डिजाइन तैयार कर लिए थे लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका।
सिविल एन्क्लेव में यह होगा खास
33400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धनौली में सिविल एन्क्लेव बनेगा
16700 वर्ग मीटर का बेसमेंट बनेगा
सिविल एन्क्लेव की प्रस्तावित क्षमता 750, इसमें 500 यात्री घरेलू फ्लाइट के और 250 यात्री अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के
चार एयरबस और सात एटीआर विमानों के लिए एप्रन
375 कारों के लिए पार्किंग
शॉपिंग आर्किड, फूड जोन, वीआईपी लाउंज एंटरटेनमेंट जोन
अभी आगरा से इन शहरों के लिए है फ्लाइट
अभी आगरा से अभी पांच शहरों के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स
आगरा में इस समय पांच शहरो के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं. इनमें लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, अहमदाबाद और भोपाल शामिल हैं.
इन शहरो की डिमांड सबसे ज्यादा
आगरा से देश के अन्य शहरों के लिए भी एयर कनेक्ट की डिमांड काफी समय से चल रही है. आगरावासियों के अनुसार आगरा से दिल्ली, जयपुर, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, वाराणसी, अमृतसर, देहरादून, इंदौर की डिमांड से सबसे ज्यादा है. बता दें कि पहले आगरा से गोवा, दिल्ली और जयपुर के लिए भी फ्लाइट्स संचालित हो चुकी हैं लेकिन किन्हीं कारणोंवश इन फ्लाइट्स को रोक दिया गया.