आगरालीक्स ….Agra News : आगरा के बड़े संगठन माथुर वैश्व महासभा में सड़क से थाने तक हंगामा, महिलाओं को ताले में बंद किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की माथुर वैश्य महासभा भवन में प्रवेश से रोका। ( Agra News : Clash between Mathur Vaishya Mahasabha officers, Entry ban in Mathur Vaishya Bhawan Agra #Agra )
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता वाराणसी और कार्यकारिणी को बहुमत से सात जुलाई को भंग कर दिया गया। अवनीश कांत गुप्ता को अंतरिम अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए। इसके बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता और अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता के बीच में तकरार चल रही है।
माथुर वैश्य महासभा में लगी पटिटका तोड़ कर फेंकी
26 नवंबर को अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य माथुर वैश्य भवन पंचकुइयां पहुंचे, यहां उन्होंने पूर्व के पदाधिकारियों के नाम की लगी पटिटकाओं को उखाड़ कर फेंक दिया और भवन पर अपना कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार यानी 28 नवंबर को अशोक गुप्ता माथुर वैश्य भवन स्थित कार्यालय पहुंच गए और प्रेसवार्ता बुलाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता और अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता के बीच कहासुनी, गाली गलौज
अशोक गुप्ता के माथुर वैश्य भवन में पहुंचने की जानकारी होने पर अवनीश कांत गुप्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए, उन्हें भवन से जाने के लिए कहा, इसे लेकर तकरार होने लगी। अशोक गुप्ता ने तर्क दिया कि सवाईं माधोपुर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, इससे मामला और गर्मा गया।
कई घंटे तक फंसी रही महिलाएं
अंतिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता के समर्थक पहुंचने लगे, इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता के समर्थकों ने भवन के गेट पर ताला लगा दिया। इससे महिलाएं भी भवन के अंदर बंद हो गईं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, पुलिस फोर्स पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के माथुर भवन में प्रवेश पर रोक लगा दी है, भवन को पूर्व में की गई बुकिंग के लिए ही खोला जाएगा।