आगरालीक्स…. आगरा में शादी में प्लेट से रसगुल्ला नीचे गिरने पर भिड़त, एक की मौत।
आगरा के एत्मादपुर में शेखान उस्मान की बेटियों की बुधवार को शादी थी खंदौली से बारात आई थी। एत्मादपुर के विनायक भवन में शादी समारोह चल रहा था, बाराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक बाराती ने रसगुल्ला मांगा, रसगुल्ला दे रहे युवक से कहासुनी हो गई।

प्लेट से नीचे गिरा रसगुल्ला, मारपीट और चाकूबाजी
युवक ने बाराती की प्लेट पर रसगुल्ला रखा, रसगुल्ला प्लेट से नीचे गिर गया। इसे लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और चाकू चलने लगे। पंडाल में कुर्सियां फिकने लगीं, काफी देर तक मारपीट चली, कई लोग घायल हो गए।
20 साल के सनी की मौत
चाकूबाजी में 20 साल का सनी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। सीओ सैयद अरीब अहमद का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीन घयाल भर्ती हैं।