आगरालीक्स… आगरा मंडल के मैनपुरी में भैया दूज पर जहरीली चाय से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत। दो की हालत गंभीर। अधिकारी मौके पर पहुंचे
ससुर के घर आने पर बनाई गई थी चाय
मैनपुरी के गांव नगला कन्हाई निवासी शिवनंदन सिंह के घर पर आज भैया दूज के त्योहार पर लोगों का आना जाना लगा था। इसी दौरान फिरोजाबाद के रहने वाले उनके ससुर रवींद्र सिंह भी घर आए थे। घर में चाय बनाई गई, तभी पड़ोसी सोबरन सिंह भी आ गया। सभी लोगों ने चाय पी। इसके बाद ससुर और दो बच्चों की हालत बिगड़ गई।
पड़ोसी आने पर बनाई गई थी चाय
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इसी दौरान शिवनंदन और उसके दो बेटे दिव्यांग (चार वर्ष) और शिवांग (छह वर्ष) भी बेहोश हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रवींद्र सिंह, शिवांग दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया।
चाय में पत्ती के साथ डाल दिया था कीटनाशक
पुलिस के मुताबिक घर में मेहमानों के आने पर चाय बनाई गई थी, जिसमें चाय बनाने वाली महिला ने चाय की पत्ती के साथ धान में डालनेवाली कीटनाशक दवा भी धोखे से डाल दी। चाय को पांच लोगों ने पीया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।