Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Class 8th student missing in Agra, Police are scanning CCTV footage in search…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Class 8th student missing in Agra, Police are scanning CCTV footage in search…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 8 का छात्र लापता. घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था, पुलिस तलाश में खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित घटिया आजम खां में रहने वाला कक्षा 8 का छात्र लापता हो गया है. छात्र मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन फिर भी उसका पता नहीं चला. बच्चे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए छात्र की तलाश में जुटी है.

ये है पूरा मामला
छात्र का नाम 14 वर्षीय सुमुख जैसवाल है और यह कक्षा आठ में पढ़ता है. घटिया आजम खां में रहने वाले सुमुख के पिता राहुल जैसवाल शीशे बेचने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि कि मंगलवार शाम को चार बजे सुमुख ट्यूशन पढ़ने के लिए बेलनगंज स्थित भैरों नाला इलाके में गया था लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी वह वापस घर नहीं पहुंचा. उसकी तलाशके लिए ट्यूशन मेंपता किया तो पता चला कि वह ट्यूशन पहुंचा ही नहीं है. अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने उकसी काफी तलाशकी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. अंत में परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!