आगरालीक्स …..आगरा कैंट स्टेशन पर ब्रिटिश पर्यटक ने पांच मिनट के लिए वॉशरूम इस्तेमाल किया, विदेशी पर्यटकों से 200 रुपये चार्ज और 24 रुपये जीएसटी वसूला।
आगरा में ताजमहल सहित स्मारकों का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। गाइड आईसी श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि पिछले दिनों तो ब्रिटिश पर्यटक गतिमान एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पर उतरे। उन्होंने वॉशरूम जाने के लिए कहा, गाइड ने उन्हें आईआरसीटीसी द्वारा संचालित प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित एग्जिक्यूटिव लाउंज में जाने के लिए कह दिया। दोनों पर्यटक लाउंच में गए, गाइड का कहना है कि पांच मिनट में दोनों बाहर आ गए।

200 रुपये चार्ज और 24 रुपये जीएसटी ली
गाइड का कहना है कि पर्यटकों के बाहर आने पर आईआरसीटीसी के कर्मचारियों ने चार्ज मांगा, उन्होंने तर्क दिया कि पांच मिनट के लिए वॉश रूम इस्तेमाल किया है। इसका चार्ज नहीं होना चाहिए। लेकिन वे नहीं माने और 100 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज और उस पर 12 प्रतिशत जीएसटी सहित दोनों ब्रिटिश पर्यटकों से 224 रुपये जमा करने के लिए कहा। गाइड ने आपत्ति की लेकिन वे नहीं माने। इस पर गाइड ने ही रुपये जमा कर दिए।
एग्जीक्यूटिव लाउंच में दो घंटे के 200 रुपये
इस मामले में आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार का मीडिया से कहना है कि एग्जीक्यूटिव लाउंच में दो घंटे का चार्ज 200 रुपये प्रति व्यक्ति है, पर्यटक कुछ देर लाउंच में ठहरे होंगे इसलिए चार्ज वसूला गया होगा।