आगरालीक्स….आगरा में बादल छाने और बारिश होने से तापमान हुआ कम, पर उमस अभी भी. जानिए आज का तापमान और आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अच्छी खबर
आगरा में बादल छाने और बारिश होने से मौसम खुशनुमा जरूर हो गया है लेकिन इसके बावजूद उमस का प्रभाव अभी भी बरकरार है. बारिश होने से आगरा के तापमान में भी कमी आई है. रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे. 10 बजे के बाद बारिश भी हुई. कई जगह झमाझम तो कई जगह बूंदाबांदी हुई. लेकिन बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दो दिन अच्छी बारिश के आसार हैं. इसके बाद भी बादल छाएंगे और बारिश की भी संभावना है. मौसम अच्छा होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी और तापमान कम होगा.