आगरालीक्स …..आगरा में तापमान चार डिग्री नीचे पहुंच गया था लेकिन बुधवार सुबह से ही गर्मी है, जानें क्या है आईएमडी का आज का अनुमान, छाता लेकर निकलें और पानी की बोतल भी।
आगरा में मौसम कुछ घंटे पर ही बदल रहा है। मंगलवार को बारिश से तापमान में गिरावट आई, तापमान चार डिग्री नीचे पहुंच गया और 29 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 6.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, बुधवार सुबह से ही धूप निकल आई है और तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

22 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 22 अगस्त तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
17-Aug 23.0 30.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
18-Aug 24.0 31.0 Partly cloudy sky
19-Aug 25.0 32.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-Aug 25.0 33.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
21-Aug 25.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
22-Aug 25.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm