आगरालीक्स …..आगरा में यमुना लबालब और 4300 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, बल्केश्वर में एक मकान की दीवार गिर गई। लबालब यमुना का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वाटरवर्क्स पर यमुना में खतरे का निशान 495 फुट पर है, मंगलवार शाम को वाटरवर्क्स पर यमुना का जलस्तार 492.70 फुट पहुंच गया। इसके साथ ही ताजेवाला बैराज से 22103 और ओखला से 21348 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है, इससे आने वाले दो दिनों में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है और खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है।
बल्केश्वर में मकान की दीवार गिरी
यमुना का जलस्तर बढ़ने से बल्केश्वर में एक मकान की दीवार गिर गई, सिचाई विभाग की टीम ने मुआयना किया, कोई जनहानि नहीं हुई है।
चंबल उफान पर
वहीं, चंबल उफान मारने लगी है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, चंबल का जलस्तर मंगलवार शाम छह बजे 120 मीटर पर पहुंच गया, यहां 130 मीटर पर जलस्तर पहुंचने पर बाढ़ आ जाती है। ऐसे में बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।