आगरालीक्स…आगरावासियों के लिए अच्छी खबर. भीषण गर्मी से मिलेगी राहत. दो दिन बादल छाने और बारिश की संभावना. तापमान भी होगा कम…वैसे आज का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से है पार. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
आगरा के लोग इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. दिन में आसमान से अंगारे से बरस रहे हैं. ऐसे में लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं. मजबूरी में ही लोग धूप में बाहर निकल रहे हैं. सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलना शुरू हो जाती है. हाल ये हो जाता है कि दस बजे के बाद तो धूप में एक पल भी खड़ा होना मुश्किल हो जाता है. दिन के समय तो सड़कें सूनसान हो रही हैं. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

आंधी और बारिश की संभावना
हालांकि आगरावासियों के लिए अच्छी खबर ये है कि भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 और 21 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके कारण तापमान में गिरावट भी आएगी.