आगरालीक्स…आगरा के भीमनगरी महोत्सव में हुए हादसे में जान गंवाने वाले राजू प्रधान के परिजनों को दी एक लाख एक हजार रुपये सहायता….सपा नेता दिया कैश
आगरा में गत दिनों भीमनगरी महोत्सव में हुए हादसे में जान गंवाने वाले नगला पद्मा के राजू प्रधान के परिजनों को सपा नेताओं ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है. बता दें कि नगला पद्मा के राजेश प्रताप उर्फ राजू की लाइट बीम गिरने से मौत हुई थी. जब कार्यक्रम हो रहा था उस वक्त वह वहां मोजूद थे. सोमवार को सपा नेता पंडित ज्ञानेंद्र गौतम ने पीड़ित परिवारीजनों को 1 लाख 1 हजार रुपए नगद की आर्थिक सहायता प्रदान की और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी.

ये रहे उपस्थित
इस दौरान सपा नेता पंडित ज्ञानेंद्र गौतम, अनूप यादव, रवि शर्मा, विपुल पंडित, मोनिका सिंह, श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा उपस्थित थे.