आगरालीक्स…आगरा में बुधवार सुबह सीएम योगी आ रहे हैं. एक घंटे तक रहेंगे. मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 23 अप्रैल को आगरा अ रहे हैं. वे यहां पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति डेविड वेंस का स्वागत करेंगे. सीएम येागी के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है.सुबह साढ़े 8 बजे आएंगे खेरिया एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बुधवार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर राजकीय वायुयान द्वारा आगरा के लिए रवाना होंगे . सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर सीएम योगी खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे.यहां से एयरपोर्ट के लाउंज में जाएंगे. सुबह 9 बजे तक सीएम योगी लाउंज में रहेंगे. इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट फिर से जाएंगे, जहां वे अमेकिरी उपराष्ट्रपति डेविड वेंस का स्वाागत करेंगे. यहां से स्वागत के बाद सीएम योगी बाद में 9 बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.