आगरालीक्स आगरा की युवती के मंगेतर के मित्र ने वीडियो कॉल पर बात कर अश्लील वीडियो बना लिया, वीडियो मंगेतकर को भेज दिया। मुकदमा दर्ज।
लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का एक साल पहले फिरोजाबाद के युवक से रिश्ता तय हुआ था। मंगेतर से बात होने लगी, इसी दौरान मंगेतर के मित्र से भी युवती का परिचय हो गया और फोन पर बात करने लगे।
अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए
आरोप है कि मंगेतर के मित्र ने वीडियो कॉल के दौरान युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने का दबाव बनाने लगा, इन्कार करने पर वीडियो युवती के मंगेतर के पास भेज दिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।