आगरालीक्स….आगरा में सीएनजी की दो पंप ठप, सीएनजी की आपूर्ति हुई बंद, इन दो पंपों पर पहुंचते हैं 10 हजार वाहन।

आगरा में जलनिगम द्वारा लाइन डाली जा रही है, इसके लिए खोदाई की जा रही है। ग्रीन गैस लिमिटेड के विनय भारद्वाज का कहना है कि बोदला चौराहे के पास जलनिगम द्वारा बिना सूचना दिए खोदाई की जा रही है। बुधवार को खोदाई करते समय शाम 4.30 बजे बोदला चौराहे के पास सीएनज की चार इंच की स्टील की पाइप लाइन कट गई, जलनिगम ने सीएनजी की पाइप लाइन को पानी की पाइप लाइन समझ काट दिया। पाइप लाइन कटने की सूचना मिलते ही सीएनजी की आपूर्ति बंद कर दी गई।
दो सीएनजी पंप हुई ठप, एक पंप की आपूर्ति पहले से प्रभावित
सीएनजी की पाइप लाइन कटने पर आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे हरिओम केएसके बोदला बिचपुरी रोड और भगवनी फिलिंग स्टेशन कोठी मीना बाजार की सीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई है। इन दोनों पंपों पर हर रोज 10 हजार से अधिक वाहन पहुंचते हैं, ऐसे में सीएनजी भरवाने पहुंचे वाहन चालकों को लौटना पड़ा। जबकि हाईवे पर कामायनी हास्पिटल के पास स्थित ब्रज फिलिंग स्टेशन की पहले से सीएनजी आपूर्ति प्रभावित चल रही है।
बड़ा हादसा होने से बचा
जिस समय सीएनजी की पाइप लाइन जलनिगम के कर्मचारी ने खोदाई करते समय काट दी उस समय 18 किलोग्राम सीएनजी का प्रेशर था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था, पांच किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित होता।