आगरालीक्स आगरा में आज सुबह से सीएनजी के रेट फिर बढ़े, स्पीड पेट्रोल के रेट के करीब पहुंचे सीएनजी के रेट, देखें।
सीएनजी के रेट एक नवंबर यानी रविवार से बढ़ा दिए गए हैं अभी तक आगरा में सीएनजी के रेट 107 रुपये प्रति किलोग्राम थे, सीएनजी एक रुपये महंगी हो गई है। अब सीएनजी के रेट 108 रुपये हैं, रविवार सुबह से अब नए रेट से लोगों को सीएनजी मिल रही है।
छह महीने में पेट्रोल से हुई महंगी, स्पीड पेट्रोल के करीब पहुंच रेट
आगरा में सीएनजी के रेट छह महीने पहले 95.25 रुपये थे लेकिन पिछले छह महीने में 12.25 रुपये सीएनजी के रेट बढ़े हैं अब सीएनजी 108रुपये प्रति किलोग्राम है। पहले सीएनजी पेट्रोल से सस्ती थी लेकिन पेट्रोल के बाद अब स्पीड पेट्रोल के करीब सीएनजी के रेट बढ़ गए हैं।
65 हजार वाहनों पर पड़ेगा असर
आगरा में सीएनजी की 32 पंप हैं और करीब 65 हजार वाहन हैं। इन वाहनों के लिए सीएनजी के रेट रविवार से 108 रुपये हो गए हैं।