मथुरालीक्स…मथुरा में तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग. नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान. आग से मची अफरातफरी
मथुरा के थाना कोतवाली थाना क्षेत्र के घीया मंडी में शनिवार सुबह तीन मंजिला इमारत में संचालित दुकानों में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास की दुकानों में अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.
चौक बाजार के घीया मंडी में तीन मंजिला भवन है जिसमें निचलते तल पर टीवी रिपेयरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है. इसके ऊपर ढोलक की दुकान और अन्य दुकानें हैं. शनिवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. दुकान में से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया लेकिन पल भर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया. इमारत के ऊपरी हिस्से में फैमिली भी रहती है. आग की भयावहता से दहशत मच गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल को सूचना दी. दमकल की गाड़ियां ने यहां पहुंचकर आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.