आगरालीक्स ….आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद में आज सुबह छह बजे से सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। सीएनजी से कार चला रहे लोग परेशान, अब पेट्रोल और सीएनजी के रेट में मात्र 12 रुपये का अंतर रह गया है।
सोमवार सुबह छह बजे से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी के रेट दो रुपये और बढ़ा दिए गए। इससे अब सीएनजी के रेट 88.53 रुपये हैं। पिछले डेढ़ महीने में सीएनजी के रेट तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं।

तीन महीने में बढ़ाए गए 16 रुपये
एक अप्रैल से अभी तक सीएनजी के रेट तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं, इस तरह डेढ़ महीने में सीएनजी के रेट 18 रुपये से अधिक बढ़ गए हैं। एक अप्रैल को 11.03 रुपये, इसके बाद 22 अप्रैल को तीन रुपये और अब नौ मई को सीएनजी के रेट दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं।
सीएनजी और पेट्रोल के रेट में 12 रुपये का अंतर
सोमवार सुबह से सीएनजी के रेट 88.53 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। जबकि पेट्रोल के रेट 105 रुपये हैं और डीजल के रेट 96.56 रुपये हैं।