आगरालीक्स ….आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की छात्राओं का सिगरेेट पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, छात्राओं का यह वीडियो स्कूल के वाशरूम का है। छात्राएं सिगरेट पीते हुए सेल्फी लेती हुई थी दिखाई दे रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खंदारी क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल की छात्राओं का एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद खलबली मची हुई है।

एक मिनट का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मिनट के वीडियो में चार छात्राएं हैं, छात्राएं स्कूल के वॉशरूम में हैं। एक छात्रा माचिस से सिगरेट को जला रही है, वीडियो में दूसरी छात्रा सिगरेट के कश लेते हुए दिखाई दे रही है। तीसरी छात्रा ने विक्ट्री साइन बना रखा है और चौथी छात्रा सेल्फी ले रही है। वीडियो में छात्राएं भी बोल रही हैं और उनकी आवाज भी सुनाई दे रही है।
शराब पीने का भी वीडियो हो चुका है वायरल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीपर्वत क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल की छात्राओं का शराब पीते हुए चार साल पहले वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो वायरल होने से स्कूल की बदनामी हो रही है।
(सांकेतिक फोटो)