आगरालीक्स…आगरा में अब कड़ाके की ठंड का मजा लीजिए. तेजी से कम होगा तापमान. कोहरा भी छाएगा.मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही..जानें आज का तापमान
आगरा में गलनभरी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है. दिन और रात के तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है. यह सामान्य से नीचे पहुंच गए हैं. मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही. रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं दिन का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा में चल रही हवाओं ने ठंडक बढ़ाने का काम किया है. आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी. कोहरा भी छाने की संभावना है. तापमान अभी और कम होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/12/24) 23.5
Departure from Normal(oC) -1.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/12/24) 6.6
Departure from Normal(oC) -2.1