आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ कला, शिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम ‘ताज महोत्सव’. रंगारंग आगाज. बिरजू महाराज को किया याद तो पापोन ने फिल्मी गीतों पर बांधा समां..
आगरा में आज से 30वें ताजमहोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया. कला संस्कृति और शिल्प का अनूठा संगम ‘ताज महोत्सव’ इस बार लोगों के लिए बहुत खास है. रविवार को इसका उद्घाटन शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी मंच पर शाम सात बजे प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव से भारत की संस्कृति और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलता है. इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश मेश्राम, कमिश्नर अमित गुप्ता और डीएम प्रभु एन सिंह मौजूद रहे.
29 मार्च तक चलेगा
कोरोना के कारण दो साल से ताज महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा पा रहा है, लेकिन इस बार कोरोना का कोई खौफ नहीं है और पाबंदियां भी नहीं हैं. ऐसे में ताज महोत्सव फिर से अपनी संस्कृति से परिचय कराने के लिए शुरू हो गया है. ताज महोत्सव 29 मार्च तक चलेगा. इसमें दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ के अलावा हिमाचल, जम्मू कश्मीर, गुजरात के शिल्पियों ने अपनी स्टॉल्स लगाई हैं.

बिरजू महाराज को किया याद
मुक्ताकाशीय मंच पर सबसे पहले संगीत जगत पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुके बिरजू महाराज को याद किया और प्रस्तुतियां देकर उनको श्रद्धांजलि दी ई. आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग थीम पर आधारित इस महोत्सव में कथक की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने घुंघरूओं की थाप से मुक्ताकाशीय मंच को सजा दिया. इसके बाद रात नौ बजे बॉलीवुड नाइट में पाश्र्व गायक ‘मोह मोह के धागे’ फेम पापोन ने फिल्मी गीतों पर समा बांधा.
टिकट से प्रवेश, 50 रुपये शुल्क
ताजमहोत्सव में प्रवेश के लिए 50 रुपये शुल्क रखा गया है। टिकट से ताजमहोत्सव में प्रवेश मिलेगा। तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। ताजमहल की टिकट पर प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए भी कोई शुल्क नहीं है।
ताजमहोत्सव में हर रोज होने वाले कार्यक्रम
20 मार्च बालीवुड गायक पापोन की प्रस्तुति, पंडित बिरजू महाराज को समर्पित पंडित जयकिशन महाराज की प्रस्तुति
21 मार्च श्रेय खन्ना एवं कबीर कैफे बैंड
22 मार्च लाफृटर शो सुनील पाल, सुरेश अलवेला और राजन श्रीवास्तव
23 मार्च ट्रिब्यूट टू लता मंगेशकरख् संजीवनी भेलादे, दिवाकर प्रियंका वैद्य, सदीप बत्रा
24 मार्च स्वराग बैंड
25 मार्च राजस्थानी लोक संगीत पदमश्री गुलाबरो सपेरा
26 मार्च पंडित हरिहरन
27 मार्च सितारे आगरा के
28 मार्च रियलिटी स्टार नाइट, सचिन वाल्मीकि व निष्ठा शर्मा
29 मार्च बालीवुड नाइट बी पराक
इसके साथ ही आगरा किला, सूरसदन, सदर बाजार और जोनल पार्क में हर रोज कार्यक्रम होंगे