आगरालीक्स…गैस सिलेंडर के दाम पर 135 रुपये हुए कम. कीमत घटने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत. जानिए अब कितनी हो गई कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामेां में कटौती की गई है. 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर पर बुधवार से 135 रुपये कम किए गए हैं. अब इसकी कीमत 2262 रुपये हो गई है जो कि पहले 2397 रुपये थी. कीमत घटने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी. बता दें कि अप्रैल में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 254 रुपये बढ़ा दी गई थी. नई कीमतें बुधवार से लागू हो गई हैं.

घरेलू गैस पर नहीं घटे दाम
उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि घरेलू गैस पर सरकार की ओर से दाम घटाए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आगरा में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर इस समय 1015.50 रुपये का मिल रहा है.